श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 जून 2026
132 केवी जीएसएस श्रीडूंगरगढ़ से निकलने वाले पांच 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति शनिवार को तीन घंटे के लिए बंद रहेगी। जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण यह शटडाउन लिया जाएगा।
एईएन चंद्रेश यादव ने बताया कि 20 जून शनिवार को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक 132 केवी जीएसएस श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े 33 केवी ठुकरियासर, अभयसिंहपुरा, सातलेरा, बाना और श्रीडूंगरगढ़ शहर फीडर बंद रहेंगे। इसके चलते इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने बताया कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद सुबह 9 बजे के पश्चात विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी जाएगी। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है।




