योगाचार्यों ने बच्चों को दिए चारित्रिक एवं स्वास्थ्य सम्बंधित टिप्स
श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 जून 2026
महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में 12वां अन्तराष्ट्रीय योग दिवस बाहेती भवन आडसर बास श्रीडूंगरगढ़ में महोत्सव के रुप में आयोजित हुआ । संस्थाध्यक्ष श्रीगोपाल राठी, मंत्री सुशील सेरडिया, योग गुरु ओमप्रकाश कालवा, संस्था के वरिष्ठ सदस्य बजरंगलाल सेवग एवं उपस्थित गणमान्यजनों ने मां भारती के दीप प्रज्वलन कर महोत्सव का शुभारम्भ किया । इस अवसर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए संस्था के वरिष्ठ सदस्य बजरंगलाल सेवग ने वर्तमान समय में व्यक्ति की शारीरिक विकृतियों पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों एवं आमजन से आह्वान किया कि सुदृढ स्वास्थ्य हेतु बच्चों को नियमित योग से जोड़ो, ताकि भावी पीढ़ी शारीरिक विकृतियों से बच सके । संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए संस्था द्वारा बच्चों एवं आमजन के लिए चलाई जा रही जनहितकारी गतिविधियों से अवगत कराया । संस्थाध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए आमजन से उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग से जुड़ने की अपील की । शिविर में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ के प्रदेश संरक्षक व ओम योग सेवा संस्था के निदेशक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा एवं उनकी टीम ने अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल की पालना करते हुए योग की अलग अलग क्रियाओं का अभ्यास करवाया एवं चरित्र निर्माण के टिप्स बताए । योग महोत्सव में कुम्भाराम घिंटाला, विजय महर्षि, ललित बाहेती, राकेश कुमार सोनी, सरदारराम बाना, हरिप्रसाद भादू, मनोज कुमार डागा, रमाकान्त झंवर, सहिराम मेघवाल, ओमप्रकाश सारस्वत, संजय करवा, सीताराम चोटिया, सुरेश भादानी, धर्मपाल जाखड़, सीताराम नाइ सहित बड़े बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे उपस्थित रहे ।











