श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 जून 2026
श्रीडूंगरगढ़, रविवार अंतर्राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली श्रीडूंगरगढ़ की प्रतिभाशाली बेटी आर्यांशी स्वामी को रविवार को सेसोमु एजुकेशन सोसायटी में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। आर्यांशी भाजपा नेता शिव स्वामी की पौत्री हैं।
इस अवसर पर सेसोमु एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा ने आर्यांशी स्वामी का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं अभिनंदन कर सम्मान किया। उन्होंने आर्यांशी की इस शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं श्रीमती पद्मा मूंधड़ा ने आर्यांशी स्वामी को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति एवं राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सफलताएँ प्राप्त करने की मंगलकामना की।
उपस्थित संसथान के सीईओ घनश्याम गौड़,परीक्षा प्रभारी पंकज पारीक, मैनेजर अजित सिंह, विष्णु कुमार शर्मा, मोहन सिंह, राजेंद्र व्यास, रामनिवास चौधरी, आर्यांशी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।







