श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 जून 2026
निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर कस्बे में धर्म और सेवा का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। क़स्बे में जगह-जगह पर सेवा शिविरों के आयोजन हो रहें है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ की सेवा भावी संस्थान नर नारायण सेवा संस्थान ने आज निर्जला एकादशी के उपलक्षय पर आम नागरिको को लस्सी, रोज शरबत ऑरेंज शरबत, केरिपाना शरबत, आइसक्रीम, केला, चॉकलेट और गन्ना जूस का वितरण किया गया।

संस्थान के संस्थापक धनराज जस्सू ने बताया की प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी धार्मिक कार्यो के अंतर्गत निर्जला एकादशी के उपलक्षय पर श्री डूंगरगढ़ के घूमचककर पर विशाल सेवा शिविर क़ा आयोजन किया गया है, इस आयोजन मे संस्थान के सहयोग कर्ताओ ने बढ़ चढ़ के धन सहयोग किया है और सहयोग कर्ताओ के सहयोग से ही विशाल सेवा का आयोजन आम नागरिको के लिए किया गया है

सुबह से शुरू हुए इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में यात्री, मजदूर, वाहन चालक, सवारियां और आमजन प्रसाद स्वरूप शीतल पेय ग्रहण कर रहे हैं।
गर्मी से बेहाल लोगों को इस सेवा कार्य से काफी राहत मिली। वितरण स्थल पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सेवा कार्य को अंजाम दिया।

गौभक्त आनंद जोशी ने बताया कि निर्जला एकादशी का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और सेवा भाव से किए गए दान-पुण्य का विशेष फल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और भीषण गर्मी के दौर में प्यासे एवं जरूरतमंद लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है।
संस्थान के मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी ने बताया कि आज सुबह 9 बजे से श्याम 5बजे तक यह सेवा शिविर जारी रहेगा इस सेवा शिविर मे संस्थान अध्यक्ष सुषमा करनानी, श्याम करनानी, गोभक्त आनंद जोशी,राजेश महावर,राजकुमार राजपुरोहित ,मोहन सारस्वत, नानू, गौरव ओझा, कैलाश,पवन, राजकुमार नाई, महेंद्र, राजुप्रजापत, विशाल नाई, भेरु नाई, श्याम गिरी, रमाकांत झंवर, मन्नु माहेश्वरी, सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सेवा मे अपना श्रम दान किया।











