श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 जून 2026
श्रीडूंगरगढ़ मुस्लिम समाज द्वारा शुक्रवार को मोहर्रम के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताज़ियों का जुलूस पूरे धार्मिक उत्साह, अनुशासन और भाईचारे के माहौल में निकाला गया।

स्टेशन रोड मस्जिद से ताजियों का जुलूस शुरू हुआ जो बैंक ऑफ़ बड़ौदा,बस स्टैंड, पुरानी नगर पालिका पुलिस चौकी, गांधी पार्क ,पोस्ट ऑफिस, हॉस्पिटल रोड होते हुए मोमासर बास से दरगाह की तरफ जुलूस निकाला गया, जुलूस में इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के युवा ढोल व ताशे बजाते हुए नजर आए और ताजियों को जुलूस के रूप में लेकर निकले।

जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान “या हुसैन” के नारों से वातावरण गूंज उठा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने ताज़ियों का इस्तकबाल किया तथा शर्बत व पानी की सेवा कर आपसी सौहार्द का परिचय दिया। मोहर्रम के मातमी जुलूस में शामिल लोगों ने हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए उनके बताए सत्य, न्याय, सब्र और इंसानियत के रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।

इस दौरान मुख्य बाजार सहित तमाम जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता लगाया गया, जिसमें श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के अलावा तीन थानों का अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया। जसरासर थाना आलोक सिंह, सेरूणा थाना अधिकारी संध्या बिश्नोई, कालू थाना अधिकारी भोलाराम, श्रीडूंगरगढ़ थाना अधिकारी कश्यप सिंह, श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक, सीओ लूणकरणसर सहित बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा नायब तहसीलदार सुरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह सामाजिक संगठनों द्वारा जूस शिकंजी सहित कई सेवा कार्य किए गए। बीकानेर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीएल मीना भी पुलिस थाने में मौजूद रहे और इस पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की। बीकानेर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीएल मीना भी पुलिस थाने में मौजूद रहे और इस पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की।
एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट के सेवादारों ने “शरबत ए मोहब्बत” का आयोजन किया।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट ने मुख्य बाजार में शरबत-ए-मोहब्बत का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवादार अयूब बिसायती, नदीम महबूब सोलंकी, जावेद क्यामखानी अकबर भुट्टा, प्रेम सारस्वत, रमजान छींपा, अमन, तैयब, नयून, अयूब, अदरीश आशु माली,आमिर खान क्यामखानी सहित मुस्लिम समाज के अनेक युवा मौजूद रहें।







