श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 जून 2026
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक 16 वर्षीय बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है। बालिका घर से दादा के यहां जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंची और देर रात तक वापस भी नहीं लौटी
पुलिस के अनुसार लोढ़ेरा निवासी किशोरी के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 25 जून की शाम दादा के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जिसके बाद वह ना ही तो दादा के घर पहुंची और ना ही घर वापस लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिवार ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच एएसआई राजकुमार बिश्नोई को सौंपी गई है।





