श्रीडूंगरगढ़ टुडे 30 जून 2026
ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत बुधवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि 1 जुलाई को बीकानेर के मालासर और मोलानिया, लूणकरणसर के भाडेरां और उदाणा, श्रीडूंगरगढ़ के ऊपनी और कल्याणसर नया, कोलायत-हदां के टोकला और नोखड़ा, बज्जू के सेवड़ा, पूगल के कुम्हारवाला, छत्तरगढ़ के खारवाली, खाजूवाला के 22 केवाईडी तथा नोखा के रासीसर पुरोहितान, रातड़िया, अणखीसर और बिलनियासर में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।





