श्रीडूंगरगढ़ टुडे 30 जून 2026
थाना क्षेत्र के जालबसर गांव में पानी की टंकी में डूबने से एक विवाहिता व एक बच्ची की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक 36 वर्षीय विवाहिता अपने दो बच्चों को लेकर डिग्गी में कूद गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने एक बच्चे को बचा लिया जबकि विवाहिता एवं बच्ची की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर एएसआई महेश कुमार मौके पर पहुंचे व हनुमानराम जाट की पत्नी सावित्री व बेटी ज्योति का शव को पानी से निकलवाया गया है। और शव को निकलवाकर श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी लाया जाएगा। विवाहिता के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों द्वारा रिपोर्ट देने व पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई के बाद विस्तृत खबर का प्रकाशन किया जाएगा।





