श्रीडूंगरगढ़ टुडे 30 जून 2026
उपखंड के तोलियासर गांव की सरकारी स्कूल के कमरे की पट्टियां टूटने के बाद अब लगातार प्रशासन हरकत में है। आज बीकानेर से शिक्षा विभाग से जुड़े टेक्निकल इंजीनियर तोलियासर गांव पहुंचे और पूरी स्कूल का निरीक्षण किया गया इनमें शायद अभियंता राजाराम सोनी कनिष्ठ अभियंता मदन गोपाल गोयल ने स्कूल भवन का निरीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट बनाई।
वहीं, स्कूल प्रबंधन कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें पिछले छह महीने में हुए स्कूल मरम्मत कार्य की जांच करने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने व इस भवन को जमीदोज करके नया भवन बनाने का प्रस्ताव लिया गया है।
सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह ने मांग की कि शिक्षा विभाग समय रहते कार्रवाई करें ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो। आज स्कूल कमेटी की मीटिंग में कमेटी से जुड़े सभी सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में इस घटना की जांच करवाने दोषी अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने और जल्द से जल्द नए भवन बनाने की मांग की गई।







