श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 जुलाई 2026
कस्बे के आड़सर बास से एक विवाहिता अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ घर से लापता होने की जानकारी सामने आई है। विवाहिता की सास ने पुलिस थाने पहुंचकर ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। शहर के आड़सर बास निवासी संतोष देवी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ आड़सर बास में अलग रहता है। दो जुलाई, गुरूवार दोपहर चार बजे व अपने बेटे के घर तो पुत्र वधू व पोती घर पर नहीं मिले। आस पड़ौस, बहू के पीहर व रिश्तेदारी में पता करने पर भी दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। परिवादिया ने पुलिस से बहू व पोती की तलाश करने की मांग की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच एएसआई आवड़दान को दी गई है





