श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 जुलाई 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल श्री डूंगरगढ़ द्वारा 12 जुलाई 2026 को श्री उत्सव 2026 का ओसवाल पंचायत भवन में आयोजन होगा।
कार्यक्रम को लेकर आज स्थानीय मालू भवन सेवा केंद्र में साध्वी लक्ष्य प्रभा जी के सानिध्य में बैनर का अनावरण किया गया।
मंडल की अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा ने बताया कि इस बार महिला मंडल के द्वारा आयोजित श्री उत्सव में कुल 25 स्टॉल बहनों द्वारा लगाई जाएगी जिसमें जैन समाज की महिलाओं एवं कन्याओं के अलावा श्री डूंगरगढ़ के आस पास के क्षेत्र की महिलाओं को भी स्टॉल लगाने का मौका दिया जा रहा है।
महिलाओं एवं कन्याओं में इससे लेकर अत्यंत उत्साह है ।
साध्वी श्री जी ने बताया कि इस तरह के आयाम महिला सशक्तिकरण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
साथ ही बताया कि महिला मंडल द्वारा आगन्तुकों के लिए लक्की ड्रॉ भी रखा गया है जिसके लिए आने वाले सभी महानुभावों के नाम रजिस्टर में नोट किये जायेंगे लक्की ड्रॉ निकला जाएगा। इसके अलावा अनेक पुरस्कार भी रखे गए है।
मंडल मंत्री अंबिका डागा ने संपूर्ण समाज से इस श्री उत्सव में पधारने एवं सहयोग करने का आग्रह किया है।
इस अवसर पर सभा से जितेश मालू मंडल सदस्य एवं श्रावक समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहा।




