श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 जुलाई 2026
कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय समिक्षा बैठक शुक्रवार को जयपुर में प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रकोष्ठ के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं बीकानेर जिले की जिलाध्यक्ष अंजू देवी पारख भी शामिल हुई। बैठक में प्रत्येक जिले में महिला सुरक्षा के मुद्दे उठाने, पीडितों को न्याय दिलवाने के लिए संघर्ष करने एवं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्णय लिए गए। बैठक में पारख ने अपने विचार रखते हुए बीकानेर जिले में हुए संगठन कार्यों के बारे में जानकारी लेकर आगामी रणनीति तय की गई।








