श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 जुलाई 2026
ग्रामीण अंचल की महिलाओंको को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सुरवि चेरिटेबल ट्रस्ट, मोमासर-जयपुर एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा 12 जुलाई 2026 (रविवार) को निःशुल्क महिला स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बीकानेर के अनुभवी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ महिलाओं को परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे।
शिविर में विशेषज्ञ डॉ. संतोष सुथार एवं डॉ. रेखा दाधीच चिकित्सक अपनी सेवाएं देगी महिलाओं में बढ़ रही पीसीओडी, खून की कमी, मासिक धर्म संबंधी समस्याएं, गर्भाशय संबंधी रोग, सफेद पानी की शिकायत एवं निःसंतानता जैसी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगी।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों तक पहुंचने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है ताकि महिलाओं को अपने गांव में ही विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श प्राप्त हो सके।
यह शिविर तेरापंथ भवन, मोमासर में आयोजित होगा तथा सभी आवश्यक जांच एवं परामर्श पूर्णतः निःशुल्क रहेंगे।
सुरवि चेरिटेबल ट्रस्ट ने क्षेत्र की महिलाओं एवं परिवारजनों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर इस जनकल्याणकारी शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क: 9413389889 है।



