श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11जुलाई2026
अनुज मुंधड़ा के सी ए बनने पर उनके दादा पूनम चंद मुंधड़ा, श्याम सुंदर मुंधड़ा सुपुत्र भीकमचंद मुंधड़ा निवासी दुलचासर प्रवासी अहमदाबाद जिन्होंने आज श्री गोपाल गौशाला दुलचासर की गौ माताओं को दस क्विंटल इक्कीस किलो हरे चारे का भोग अपने हाथों से लगाया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि मुंधड़ा परिवार ने पक्षियों के लिए एक कट्टा ज्वार चुग्गा गौशाला में समर्पित कर बड़ा ही पुण्य का कार्य किया। कविता देवी धर्मपत्नी वासुदेव डागा प्रवासी विराटनगर, नेपाल ने गौशाला की तमाम गौ माता एवं गोवंश को पौष्टिक आहार जौ दलिया मूंग चूरी का पावन भंडारा करवा कर भोग लगवाया। कमेटी ने दानदाताओं का गौशाला कमेटी ने आभार जताकर ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।




