श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 जुलाई 2026
गौशाला के भामाशाह पुणे प्रवासी राजेंद्र प्रसाद सोनी दुलचासर अपनी धर्मपत्नी के साथ आज एकादशी के पर्व पर गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला पहुंचकर ₹2100 की पावन राशि समर्पित किया। उन्होंने गौशाला की गौ माताओं को एक बड़ी कढ़ाई मुंगचुरी का भंडारा समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। वहीं भामाशाह श्री राम सोनी जीण माता ज्वेलर्स दुलचासर ने भी एकादशी पर्व पर अपनी धर्मपत्नी के साथ एवं अपने सुपुत्र कुलदीप के साथ पधार कर गौशाला की गौ माताओं को एक कट्ठा मूंग चूरी गौ सेवा भंडारा एकादशी के पर्व पर कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। गौशाला कमेटी ने सभी भामाशाहों का आभार जताया।





