श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 जुलाई 2026
रविवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार अलसुबह क्षेत्र के बाना निवासी ओमप्रकाश स्वामी अपनी माँ करीब 70 वर्षीय गीता देवी पत्नी कन्हैयालाल स्वामी को घायलावस्था में लेकर हॉस्पिटल पहुंचा था महिला के सर गम्भीर चोट थी एवं हॉस्पिटल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। उप जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई एवं रात्रि ड्यूटी ऑफिसर एएसआई बलवीर काजला हॉस्पिटल पहुंचे।
मामला संदिग्ध लगने पर उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह श्री डूंगरगढ़ अस्पताल की पहुंचे और संदिग्ध हालात को देखते हुए उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई और प्रथम दृश्य मामला पूरी तरह से हत्या का नजर आया है फिलहाल एफएसएल टीम को सूचना दे दी गई है जिसके पहुंचने के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा।



