श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 जुलाई 2026
गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर चल रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को गोपाल गौशाला श्रीडूंगरगढ़ में अहम मीटिंग आयोजित की गई। आयोजित बैठक में हस्ताक्षर अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई।
तहसील प्रभारी अगर सिंह पड़िहार ने बताया कि आने वाली 27 जुलाई को जिला मुख्यालय जिला कलेक्टर के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के लिए देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा
बैठक में श्रीडूंगरगढ़ तहसील की 62 गौशालाओं को हस्ताक्षर अभियान को तेज करने एवं प्रत्येक गांव तक हस्ताक्षर अभियान के लिए कार्यकर्ता पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा हस्ताक्षर करवाने की मुहिम को गति देने की अपील की। इसको लेकर तहसील के अलग-अलग क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की टोलियां बना कर 51000 हस्ताक्षर का लक्ष्य दिया गया।
बैठक में कमल किशोर सोमानी, मगाराम सुथार, भैराराम नाइ ,रुपाराम सुथार, रामचंद्र भादू, मेघराज सोनी, राम सोमानी, कैलाश बिहानी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।




