श्रीडूंगरगढ़ टुडे 13 जुलाई 2026
सोमवार को भारतीय किसान संघ की श्रीडूंगरगढ़ एवं सूडसर तहसील की संयुक्त मासिक बैठक तहसील अध्यक्ष बजरंग धारणिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में किसानों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। तथा उनके समाधान के लिए रणनीति बनाई गई।
बैठक के बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम के XEN एवं AEN से मुलाकात कर हाल ही आई आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त विद्युत खंभों, तारों एवं अन्य उपकरणों को शीघ्र मरम्मत एंव आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने की मांग की। तथा टूटे हुए विद्युत ढांचे की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की, ताकि किसानों को विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से मिल सके।
इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने कृषि विभाग के सहायक निदेशक (AD) से भी मुलाकात कर किसानों को बीज का वितरण समय पर एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करने की मांग की।बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य बलवंत सेन, श्रवण सिंह पुंदलसर, मांगीलाल बिश्नोई ग्राम अध्यक्ष (सांवतसर), मांगीलाल धारणिया सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।



