श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 जुलाई 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-14.07.2026🕉️
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ मंगलवार 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
आज विशेष
सुख शांति और समृद्धि में सहायक आषाढ़ की
अमावस्या पर करने योग्य उपाय
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_दैनिक पंचांग विवरण
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
आज दिनांक…………………14.07.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्……………… ………… 2083
शक संवत्……………………………. 1948
संवत्सर……………………………….श्री रौद्र
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल……………………………………. उत्तर
ऋतु…………………………………….. वर्षा
मास…………………………………. आषाढ़
पक्ष……………………………………. कृष्ण
तिथि.अमावस्या. अपरा. 3.14 तक/प्रतिपदा
वार………………………………… मंगलवार नक्षत्र……पुनर्वसु. रात्रि. 12.10* तक / पुष्य
चंद्र राशि……मिथुन. सायं. 6.41 तक / कर्क
योग…….व्याघात्. पूर्वा. 11.56 तक / हर्षण
करण………………. नाग. अपरा. 3.14 तक
करण…….किंस्तुघ्न. रात्रि. 1.29* तक / बव
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
सूर्योदय………………..प्रातः 05.51.05 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.23.23 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..13.32.17
रात्रिमान-घं.मि.से. ………………10.28.09
चंद्रोदय…………………06.22.32 AM पर
चंद्रास्त……………….. 07.39.45 PM पर
राहुकाल…….अपरा. 4.00 से 5.42(अशुभ)
यमघंट………प्रातः 9.14 से 10.56(त्याज्य)
गुलिक..अपरा.12.37 से 2.19(शुभे त्याज्य)
अभिजित……. मध्या.12.10 से 1.04(शुभ)
पंचक…………………………………. नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)………….आज नहीं है
दिशाशूल………………………… उत्तर दिशा
दोष परिहार…… गुड़ का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
व्रत विशेष…………………………… . नहीं है
अन्य व्रत………………………………. नहीं है
पर्व विशेष…………………………….. नहीं है
दिन विशेष…… देवपितृ(भौमवती अमावस्या)
दिन विशेष…… विश्व शार्क जागरूकता दिवस
खगोलीय……………………………… नहीं है
सूर्य नक्षत्र…………………. पुनर्वसु (जारी है)
नक्षत्र वाहन………………. अश्व (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)……………………………. नहीं है
पंचक…………………………………. नहीं है
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है
अमृत सि.योग…………………………. नहीं है
सिद्ध रवियोग……………………………नहीं है
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
दिनांक……………………….15.07.2026
तिथि………. आषाढ़ शुक्ला प्रतिपदा बुधवार
व्रत विशेष…………………………… . नहीं है
अन्य व्रत…….गुप्त नवरात्रि व्रत विधान प्रारंभ
नवरात्रि प्रथम्…………….. मां शैलपुत्री पूजन
पर्व विशेष…………………………….. नहीं है
दिन विशेष………………. चंद्रदर्शन सायंकाल
दिन विशेष…………. विश्व युवा कौशल दिवस
खगोलीय……………………………… नहीं है
सूर्य नक्षत्र……………………पुनर्वसु (जारी है)
नक्षत्र वाहन………………. अश्व (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)…………………………….. नहीं है
पंचक…………………………………. नहीं है
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है
अमृत सि.योग………………………….. नहीं है
सिद्ध रवियोग………………………….. नहीं है
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
__🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️. अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
चंचल……………प्रातः 9.14 से 10.56 तक
लाभ…………..पूर्वा. 10.56 से 12.37 तक
अमृत………….अपरा. 12.37 से 2.19 तक
शुभ……………..अपरा. 4.00 से 5.42 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
लाभ……………रात्रि. 8.42 से 10.00 तक
शुभ……..रात्रि. 11.19 से 12.37 AM तक
अमृत…रात्रि 12.37 AM से 1.56 AM तक
चंचल….रात्रि. 1.56 AM से 3.15 AM तक
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
🔱🌄🔱🔱✴️🔱🔱🌄🔱
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
08.09 AM तक…..पुनर्वसु……1……..के
01.28 PM तक…..पुनर्वसु……2…… को
06.49 PM तक…..पुनर्वसु……3…….. ह
राशि मिथुन – पाया रजत्
12.10 AM तक…..पुनर्वसु……4………ही
05.31 AM तक……..पुष्य……1……….हू
उपरांत रात्रि तक……..पुष्य……2……….हे
राशि कर्क – पाया रजत्__
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
सुख शांति और समृद्धि में सहायक आषाढ़ की
अमावस्या पर करने योग्य उपाय
सनातन धर्म में आषाढ़ की अमावस्या का विशेष स्थान है। इस दिन गीता का पाठ करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों की आत्मा शांत और प्रसन्न होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन कुछ विशेष उपाय किये जाएं तो जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती। इस बार आषाढ़ मास की अमावस्या 9 जुलाई यानी कि शुक्रवार को पड़ रही है। इस अमावस्या को कई जगहों पर आषाढ़ी अमावस्या भी कहते हैं। तो अगर आप भी चाहते हैं कि आपके जीवन में धन-धान्य की वर्षा हो तो यहां बताये गए उपाय आपके काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं…
(2) ईशान कोण का कर लें यह उपाय
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर जीवन में धन-धान्य संबंधित कमी हो तो ईशान कोण का उपाय करना चाहिए। इसके लिए आषाढ़ी अमावस्या की शाम को घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। लेकिन ध्यान रखें कि इसमें बत्ती में रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे का प्रयोग करें। साथ ही दीपक के घी में केसर डालना न भूलें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं। उनके आशीर्वाद से जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती।
(3) यह उपाय भी दिलाता है धन-धान्य
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आषाढ़ी अमावस्या की रात 11 बजे नहाकर साफ पीले रंग के वस्त्र पहन लें फिर उत्तर दिशा की ओर मुख करके कुश के आसन पर बैठ जाएं। इसके बाद पूजा की चौकी पर एक थाली में केसर का स्वस्तिक या ऊं का चिह्न बनाकर उस पर महालक्ष्मी यंत्र स्थापित करें। साथ ही एक थाली में शंख स्थापित करें फिर उसके ऊपर केसर में रंगें हुए चावल डालें। इसके बाद घी का दीपक जलाकर महालक्ष्मीजी का पूजन और आरती करें। मान्यता है कि ऐसा करने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर धन-धान्य से भरा रहता है।
(4) आषाढ़ी अमावस्या पर जरूर करें यह
यूं तो भूखों को भोजन कराना पुण्य का काम है ही लेकिन आषाढ़ी अमावस्या के दिन अगर भूखे लोगों को भोजन कराया जाए तो यह अत्यंत फलदायी होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की कई तरह की दिक्कतें अपने आप खत्म हो जाती हैं। इसके अलावा अगर आषाढ़ी अमावस्या के दिन चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं तो भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
(5) आषाढ़ी अमावस्या के दिन यह करना न भूलें
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर धन संबंधित कोई दिक्कत आ रही हो तो आषाढ़ी अमावस्या के दिन सुबह सूरज निकलने से पहले ही स्नान कर लें। इसके बाद आटे की गोलियां बनाएं। ध्यान रखें, गोलियां बनाते समय माता लक्ष्मी का नाम लेते रहें। इसके बाद किसी तालाब या नदी में जाकर इन आटे की गोलियों को मछलियों को खिला दें। मान्यता है इस उपाय से धन संबंधित सभी परेशानियों का तो अंत होता ही है। साथ ही जीवन की दूसरी तकलीफें भी दूर होती
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में क़ामयाबी पा सकते हैं। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। दोस्तों के साथ कुछ करते वक़्त अपने हितों को अनदेखा न करें – हो सकता है कि वे आपकी ज़रूरतों को ज़्यादा गंभीरता से न लें। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों का तत्काल लाभ लें। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें। ऐसा करना आपके लिए हितकारी है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज अपनी शारीरिक सेहत सुधारने के लिए संतुलित आहर लें रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा लाभ देंगे। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। अटके कामों के बावजूद बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस कर रहे होंगे। इस ऊर्जा का प्रयोग कामकाज में करें। साथी को वक्त देने की कोशिश करेंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आ जाने के कारण आप उनको समय दे पाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। कोई पुराना दोस्त अपने साथ आपके जीवनसाथी के पुराने यादगार क़िस्से लेकर आ सकता है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज दोस्तों से मिली ख़ास तारीफ़ ख़ुशी का ज़रिया बनेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने अपनी ज़िंदगी को पेड़ की तरह बना लिया है, जो ख़ुद तपती धूप में खड़ा होकर और उसे सहकर भी राहगीरों को छांव देता है। आकस्मिक लाभ के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और जितना हो सके, इसे उतना मस्त बनाने की कोशिश करें। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को ख़ारिज नहीं किया जा सकता है। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतन्त्र बनें और अपने फ़ैसले ख़ुद लें। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का उपयोग कीजिए। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। आप अपने वैवाहिक जीवन की सारी ख़राब यादें भूल जाएंगे।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आउटडोर के खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। रोमांस का मौसम है। आज तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप ख़ुद यह न जानते हों कि आप उसे हर क़ीमत पर पूरा करेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। जीवनसाथी की ख़राब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी, लेकिन आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। वेब डिज़ाइनर्स के लिए बेहतरीन दिन है। पूरी एकाग्रता से काम करें, क्योंकि आज आप चमक सकते हैं। कुछ लोगों को विदेश जाने का मौक़ा भी मिल सकता है। आज आप अपना खाली समय अपनी माता की सेवा में बिताना चाहेंगे लेकिन ऐन मौके पर किसी काम के आ जाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। इससे आपको परेशानी होगी। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। ग़लतफ़हमी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी का प्यार नसीब होगा।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज तनाव को नज़रअंदाज़ न करें। यह तम्बाकू और शराब की ही तरह ख़तरनाक महामारी है, जो तेज़ी से पाँव पसार रही है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। बच्चे खेल-कूद और दूसरी बाहरी गतिविधियों पर ज़्यादा वक़्त ख़र्च करेंगे। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। अपने जीवनसाथी का बोझ दूर करने के लिए घरेलू कामकाज में हाथ बटाएँ। इससे आपको साथ में काम करने का आनंद मिलेगा और जुड़ाव महसूस होगा। आपके महंगे तोहफ़े भी आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में नाकाम साबित होंगे, क्योंकि वह उनसे क़तई प्रभावित नहीं होगा/ होगी। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन अच्छा गुज़रे, तो चुप्पी साधे रहें।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। बिना विचार किये आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी है सकती है। रिश्तेदारों के यहाँ जाना उससे काफ़ी बेहतर रहेगा, जितना आप सोच सकते हैं। ट्रेड शो और सेमिनार आदि में भागीदारी आपके व्यावसायिक सम्पर्कों में सुधार लाएगी। आज के दिन आपके कुछ दोस्त आपके घर में आ सकते हैं और उनके साथ आप समय बिता सकते हैं हालांकि इस दौरान शराब, सिगरेट जैसे पदार्थों का सेवन करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन के कई फ़ायदे भी होते हैं और आप उन्हें आज हासिल कर सकते हैं।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज शारीरिक बीमारी के सही होने की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अपने बच्चों के लिए योजना बनाने के लिहाज़ से अच्छा दिन है। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं- साथ ही अपने साथी को अपना नज़रिया समझाने में भी तकलीफ़ महसूस होगी। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की सख्त जरुरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।
पंडित नरेश सारस्वत रीङी 8055566975



