श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 जुलाई 2026
श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के गांव धीरदेसर चोटियान आखिरकार ग्रामीणों के एकता की जीत हुई गांव में सरकारी स्कूल व मन्दिर के पास संचालित शराब ठेके को आखिरकार न्यायालय के आदेश पर सीज कर दिया गया । ग्रामीणों ने इसको लेकर लंबी लड़ाई लड़ी श्रीडूंगरगढ़ से लेकर बीकानेर जयपुर तक अपनी आवाज उठाई ग्रामीणों द्वारा 684 दिन तक धरना- प्रदर्शन जारी था हालात बदले लेकिन हार नहीं मानी और आखिरकार न्यायालय द्वारा बड़ा न्याय मिला । मंगलवार को जिला आबकारी अधिकारी संजीव कुमार पटावरी ने धीरदेसर चोटियान की दुकान कोड 0701036 को बंद करने के आदेश दिए है। इसके बाद आबकारी विभाग द्वारा इस शराब ठेके को सील कर दिया न्यायालय के आदेश के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
सरपंच रामचंद्र चोटिया ने बताया कि आखिरकार नैतिकता की जीत हुई और न्यायालय से हमें पूरा न्याय मिला इसको लेकर हम न्यायालय के आभारी हैं 684 दिन तक धरना जारी था और आखिरकार ग्रामीणों की जीत हुई। शराब ठेका बंद करवाने की बड़े स्तर पर पैरवी करने वाले एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने कहा की लड़ाई लंबी चली लेकिन जीत सच्चाई की हुई हमने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया न्यायालय ने हमारी व आबकारी विभाग दोनों की बात सुनी कमिश्नर खुद न्यायालय में पहुंचे और आखिरकार माननीय न्यायालय द्वारा हमारे पक्ष में निर्णय दिया गया। अब शराब ठेका यहां से पूरी तरह से हट जाएगा गांव में सबसे ज्यादा अपराध इसी शराब ठेके की वजह से हुए थे आखिरकार हमें जीत मिली इसके लिए हम न्यायालय के आभारी हैं । ग्रामीण युवा किशन चोटिया ने कहा कि गांव की एकता की बड़ी जीत हुई है हमें इस बात की खुशी है कि हमने लड़ाइयां लड़ी और आखिरकार गांव की एकता के आगे प्रशासन झुक गया हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा था और आखिरकार हमें जीत मिली । फिलहाल आबकारी विभाग द्वारा शराब ठेके को सीज करके बंद कर दिया गया है।






