श्रीडूंगरगढ टुडे 16 जुलाई 2026
गुरूवार सुबह श्रीझूलेलाल जी मंदिर में चालीसा महोत्सव का शुभारंभ हुआ महोत्सव को लेकर सिंधी समाज के सभी परिवार श्रद्धा व भक्ति के रंग में उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर भगवान झूलेलाल के निज मन्दिर में 20-20 रूपए के नोटों की आकर्षक सजावट की गई व झूलेलाल जी को 20 नोटों की ही माला पहनाई गई।
समाज के युवा मीडिया प्रभारी रवि रिझवानी ने बताया कि आज सुबह सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी व मंत्री अशोक वासवानी की अगुवाई में समस्त सिंधी समाज ने ध्वज पूजन में शामिल हुए। पंडित मनोज उपाध्याय ने मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण कर चालीसा महोत्सव प्रारंभ किया। झूलेलाल का विधि विधान से पूजन किया गया।
सिंधी परिवारों की महिलाओं ने एक ही ड्रेस का कोड रखा और एक जैसे मंगल वेश में कलश लेकर कॉलोनी में डीजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में नाचते गाते डांडिया भी खेला गया। कलश यात्रा में बाद मंदिर परिसर में झूलेलाल माला, चालीसा पाठ, पल्लव और भोग के प्रसाद वितरण किये गए।








