श्रीडूंगरगढ टुडे 17 जुलाई 2026
जय श्री गणेशाय नमः
जय श्री कृष्णा
आज का पंचांग-17.07.2026
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ शुक्रवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
_आज विशेष
अगर आप स्वप्न में कमल, हाथी, मंदिर की
घंटी, कलश, घड़ा या धार्मिक चीजें देखते हैं
तो ये सभी शुभ समाचार मिलने के संकेतक हैं..
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_दैनिक पंचांग विवरण
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
आज दिनांक…………………17.07.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्……………… ………….2083
शक संवत्……………………………. 1948
संवत्सर……………………………….श्री रौद्र
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल……………………………………. उत्तर
ऋतु…………………………………….. वर्षा
मास…………………………………. आषाढ़
पक्ष……………………………………. शुक्ल
तिथि… तृतीया. प्रातः 6.28 तक/चतुर्थी(क्षय)
वार………………………………….. शुक्रवार नक्षत्र…..मघा. सायं. 6.35 तक / पू.फाल्गुनी
चंद्र राशि…………….. सिंह. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग..व्यतिपात्. रात्रि. 10.45 तक / वरीयान्
करण……………………गर. प्रातः 6.28 तक
करण..वणिज.अपरा.5.30 तक / विष्टि(भद्रा)
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
सूर्योदय………………..प्रातः 05.52.28 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.22.34 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..13.30.06
रात्रिमान-घं.मि.से. ………………10.30.21
चंद्रोदय……………….. 08.46.18 AM पर
चंद्रास्त……………….. 09.45.56 PM पर
राहुकाल…..पूर्वा. 10.56 से 12.28(अशुभ)
यमघंट………अपरा. 4.00 से 5.41(त्याज्य)
गुलिक…..प्रातः 7.34 से 9.15(शुभे त्याज्य)
अभिजित……..मध्या.12.11 से 1.05(शुभ)
पंचक………………………………… नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)………… आज नहीं है
दिशाशूल………………………. पश्चिम दिशा
दोष परिहार……. जौ का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
व्रत विशेष…………………………… . नहीं है
अन्य व्रत……..गुप्त नवरात्रि व्रत विधान जारी
नवरात्रि….. 3-4…मां चंद्रघंटा-कुष्मांडा पूजन
पर्व विशेष………………………………नहीं है
दिन विशेष………….. अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस
दिन विशेष………………. विश्व इमोजी दिवस
खगोलीय……………………………….नहीं है
सूर्य नक्षत्र…………………. पुनर्वसु (जारी है)
नक्षत्र वाहन………………. अश्व (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा).अपरा.5.30 से रात्रि. 4.43* तक
पंचक…………………………………. नहीं है
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है
अमृत सि.योग………………………… .नहीं है
सिद्ध रवियोग……… उदयात् सायं. 6.35 तक
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
दिनांक……………………….18.07.2026
तिथि…………आषाढ़ शुक्ला पंचमी शनिवार
व्रत विशेष…………………………… . नहीं है
अन्य व्रत……..गुप्त नवरात्रि व्रत विधान जारी
नवरात्रि…………..पंचम्. मां स्कंदमाता पूजन
पर्व विशेष………………………………नहीं है
दिन विशेष………..विश्व नेल्सन मंडेला दिवस
खगोलीय……………………………….नहीं है
सूर्य नक्षत्र…………………. पुनर्वसु (जारी है)
नक्षत्र वाहन………………. अश्व (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)……………………………..नहीं है
पंचक…………………………………. नहीं है
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है
अमृत सि.योग………………………… .नहीं है
सिद्ध रवियोग…….. सायं. 6.00 से रात्रि पर्यंत
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️__ अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
चंचल……………..प्रातः 5.52 से 7.34 तक
लाभ………………प्रातः 7.34 से 9.15 तक
अमृत……………प्रातः 9.15 से 10.56 तक
शुभ……………अपरा. 12.38 से 2.19 तक
चंचल……………. सायं. 5.41 से 7.23 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
लाभ………….. रात्रि. 10.00 से 11.23 तक
शुभ…..रात्रि. 12.38 AM से 1.57 AM तक
अमृत……रात्रि 1.57 AM से 3.15 AM तक
चंचल…..रात्रि. 3.15 AM से 4.34 AM तक
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
🔱🌄🔱🔱✴️🔱🔱🌄🔱
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
07.08 AM तक……….मघा…. 2…….मी
12.49 PM तक……….मघा ….3……..मू
06.35 PM तक……….मघा… .4……. मे
12.21 AM तक…पूर्वाफाल्गु….1……..मो
उपरांत रात्रि तक…पूर्वाफाल्गु….2……..टा
राशि सिंह – पाया रजत्__
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
अगर आप स्वप्न में कमल, हाथी, मंदिर की घंटी, कलश, घड़ा या धार्मिक चीजें देखते हैं
तो ये सभी शुभ समाचार मिलने के संकेतक हैं..
आगे यहां जानेंगे ऐसे ही 10 विशेष स्वप्न फल के बारे में, जो बताएंगे कि कब होगा आपके घर लक्ष्मी जी का आगमन…
- घंटियां- रात्रि के समय नींद में स्वप्न में घंटियां बजती सुनाई देना किसी शुभ समाचार मिलने का पूर्व संकेत है।
- कमल- यदि आप सपने में कमल का पुष्प देखते हैं तो यह शुभ संकेत माना जाता है। यह जीवन में धनलाभ होने तथा जल्दी ही खूब सारा पैसा मिलने का संकेत है, क्योंकि धन की देवी माता लक्ष्मी का आसन भी कमल का पुष्प ही है।
- लक्ष्मी दर्शन- यदि आप सपने में धन की देवी माता लक्ष्मी के दर्शन करते हैं तो इसका अर्थ आपके जीवन से शीघ्र ही आर्थिक संकट दूर होने वाला है तथा आपको फिर कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह स्वप्न व्यापार-व्यवसाय में लाभ को दर्शाता है।
- कलश- स्वप्न में कलश या पानी से भरा घड़ा देखना धन आगमन का प्रतीक है। इसमें भी अगर आप मिट्टी का पात्र या कलश देखते हैं तो यह सपना
सर्वोत्तम समझा जाता हैं, क्योंकि यह स्वप्न भूमि लाभ तथा अपार धन संपदा प्राप्त होने का संकेत है। - हाथी- सपने में हाथी देखने का अर्थ घर में धन-समृद्धि और ऐश्वर्य का आगमन होना माना जाता है, लेकिन यदि आप सफेद हाथी देखते हैं तो यह राजयोग, अपार धन, अच्छी जॉब तथा धन-धान्य और सुख-समृद्धि मिलने का संकेत है।
- चिड़िया का घोंसला- यदि आप घर की छत या दीवार के कोने में कोई चिड़िया का घोंसला बनाते हुए स्वप्न देखते हैं तो यह माता लक्ष्मी के घर में आगमन का पूर्व संकेत समझा जाता है। मान्यतानुसार यह सपना जीवन में सभी सुख-सुविधाओं को मिलने का प्रतीक है।
- झाड़ू- हिन्दू धर्म में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, अगर आप घर के आस-पास किसी व्यक्ति को सुबह-सुबह झाड़ू लगाते हुए देखते हैं तो जल्द ही आपके घर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है, ऐसा माना जाता है।
- सांप या उल्लू- यदि सपने में आपको सांप या उल्लू दिखाई देता है तो यह बेहद ही शुभ सपना माना जाता है। इसका अर्थ जल्दी ही मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर बरसने वाली है तथा घर में धन, सुख-समृद्धि का आगमन होने वाला है।
- छिपकली- यदि आपको सपने में तुलसी के पौधे के आसपास कोई छिपकली चलते हुए दिखाई पड़ती है तो यह मां लक्ष्मी की कृपा और धन, सुख-ऐशवर्य प्राप्ति का संकेत है। सपने में छिपकली देखना कार्य में सफलता, अचानक धन मिलने तथा ऋण मुक्ति का संकेत भी है।
- मंदिर / पालकी / शंख- इन सबके अलावा भी यदि आप स्वप्न में मंदिर, पालकी, शंख, गुरु, शिवलिंग, दीपक या द्वार देखते हैं तो यह स्वप्न समृद्धि देने तथा भाग्योदय होने का प्रतीक है।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। आपकी प्रेम कहानी आज एक नया मोड़ ले सकती है, आपका साथी आज आपसे शादी को लेकर बात कर सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको विचार अवश्य करना चाहिए। आपका दिमाग़ काम-काज की उलझनों में फँसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको पाकर ख़ुद को ख़ुशनसीब समझता है; इन पलों का भरपूर उपयोग करें।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्य कई चीज़ों की मांग कर सकते हैं। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय ज़िंदगी को पूरी मन से जिएँ। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं और जिनके ख़यालात आपसे मिलते हैं। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप ‘सुपर-स्टार’ हैं, लेकिन सिर्फ़ उन चीज़ों की ही प्रशंसा करें जो उसके क़ाबिल हैं। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आपका साथी आज आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकता है लेकिन आप उसे पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से वह आपसे नाराज हो सकता है। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ काफ़ी वक़्त गुज़ारने का मौक़ा मिल सकता है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आज कोई लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है और आपसे पैसे उधार मांग सकता है। उन्हें पैसे देकर आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। आपका चुम्बकीय और ज़िन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की ज़रूरत महसूस करेंगे।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। आपको चिंतामुक्त होकर अपने क़रीबी दोस्तों और परिवार के बीच ख़ुशी के लम्हे तलाशने की ज़रूरत है। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। कई बार मोबाइल चलाते-चलाते आपको समय का पता ही नहीं चलता और फिर जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है. आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आप तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें और नियमित व्यायाम करते रहें। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ सुझाएगा। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। दीर्घावधि लाभ के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में वृद्धि होगी। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। काम के लिए मौक़े परिचित महिलाओं की ओर से आ सकते हैं। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत के कारण आपको भी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। अपना ‘सेंस ऑफ़ ह्यूमर’ दुरुस्त रखें और पलटकर तल्ख़ जवाब देने से बचें। ऐसा करने पर आप आसानी से दूसरों की कड़ी टिप्पणियों से निजात पा लेंगे। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। लोग आपको आशाएँ और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से बेहतरीन दिन है। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से ख़ास उपहार मिल सकता है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत के कारण आपको भी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। अपना ‘सेंस ऑफ़ ह्यूमर’ दुरुस्त रखें और पलटकर तल्ख़ जवाब देने से बचें। ऐसा करने पर आप आसानी से दूसरों की कड़ी टिप्पणियों से निजात पा लेंगे। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। एक नज़दीकी रिश्तेदार ख़ुद के लिए आपका ज़्यादा ध्यान चाहेगा, हालाँकि वह काफ़ी मददगार और ख़याल रखने वाला होगा। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय ज़िंदगी को पूरी शिद्दत से जिएँ। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज ज़िंदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएँ। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। यह ज़्यादा मांगने वाली सोच जीवन की सुगंध को ख़त्म कर देती है और संतोषी जीवन की आशा का गला घोंट देती है। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। करिअर के नज़रिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाज़त ज़रूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपका तल्ख़ रवैया दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। आज आप हर तरफ़ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आप धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। आपकी पारिवारिक सदस्यों को क़ाबू में रखने और उनकी न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वादविवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। साफ़गोई से अपने मन की बात कहने में घबराएँ नहीं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे।
पंडित नरेश सारस्वत रीङी 8055566975



