श्रीडूंगरगढ टुडे 19 जुलाई 2026
16 जुलाई की रात नीट 2026 परीक्षा का परिणाम जारी हो गया। जिसमें श्रीडूंगरगढ बिग्गाबास निवासी यश बिहानी ने बाजी मारी यश ने नीट (यूजी) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 13454 हासिल की
यश बिहाणी रामावतार बिहाणी एवं ममता बिहाणी के सुपुत्र तथा दिवंगत फूसराज बिहानी एंव दिवंगत श्रीमती दुर्गा देवी बिहानी के सुपौत्र हैं। उन्होंने 720 में से 590 अंक प्राप्त कर क्षेत्र के साथ-साथ परिवार का नाम भी रोशन किया है।
यश की सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया।परिवार के ही डॉ एसके बिहाणी सहित परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कस्बे से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का संदेश दिया है।



