श्रीडूंगरगढ टुडे 21 जुलाई 2026
सिंधी समाज द्वारा श्रीझूलेलाल मंदिर में चालिसा महोत्सव में 40 दिन तक आयोजित होने वाले पर्व पर प्रत्येक दिन नए कार्यक्रम का आयोजन होता है। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होते है। समाज के युवा मीडिया प्रभारी रवि रिझवानी ने बताया कि सोमवार 20 जुलाई पांचवें दिन को चालीसा महोत्सव के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

रिझवानी ने बताया पांचवें दिन चालीसा महोत्सव की कार्यक्रम की शुरुआत झूलेलाल चालिसा पाठ, धुनी, आरती के साथ हुई। जिसमें मुरलीधर संगवानी, मोहनलाल खट्टनाणी, किशोर खट्टनाणी, धर्मेंद्र संगवानी, कमल किशोर गुरनाणी व सिंधी महिला मंडल ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में केकड़ी से आए अतिथि खुशबू, हेमंत कोडवानी, गुड़िया, नरेश लालवानी जयपुर का सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी व मंत्री अशोक वासवानी ने सम्मान किया।

जस्सू मोरवानी के परिवार और सिन्धी समाज द्वारा नायसू कोडवानी का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया यह आयोजन सिन्धी समाजसेवी जसवंत (जस्सू) मोरवानी द्वारा अपने दोहते (नाती) के जन्म की खुशी के उपलक्ष्य में किया गया था।

भंडारे के आयोजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर महाप्रसाद ग्रहण किया और परिवार को शुभकामनाएँ दीं!
सिंधी पंचायत के कोषाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद खट्टनाणी व व्यवस्थापक अशोक गुरनाणी सहित युवाओं ने कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं में सेवाएं दी।



