श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 जुलाई 2026
1 नीट पेपर लीक पर आज संसद में चर्चा संभव, राहुल का इस मुद्दे को लेकर पीएम आवास के बाहर धरना; प्रधान-शाह का इस्तीफा मांगा
2 कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन का 33वां दिन, घायल समर्थक जंतर-मंतर पहुंचे, प्रदर्शनकारी भी बढ़े; दावा- वांगचुक से मिले नड्डा और जितेंद्र सिंह, बातचीत की पहल
3 सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह, अस्पताल से जारी भूख हड़ताल
4 प्रियंका से मिलने रात में सोनिया गांधी पहुंचीं मंदिर मार्ग थाने, कई सांसद हिरासत में, पीएम आवास के बाहर दे रहे थे धरना, राहुल प्रियंका अखिलेश यादव रिहा
5 राहुल गांधी ने अचानक बदली डिमांड, NEET पर चर्चा के लिए तैयार हुई सरकार तो मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जितेंद्र सिंह का दावा
6 शिक्षा मंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि सरकार की व्यापक चर्चा की तैयारी के बावजूद कांग्रेस ने लोकतांत्रिक बहस के बजाय राजनीतिक तमाशा चुना। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य छात्रों के लिए समाधान नहीं, बल्कि राजनीतिक सुर्खियों के लिए व्यवधान पैदा करना था। प्रधान ने आगे कहा कि राहुल गांधी छात्रों के हितों की बात नहीं कर रहे हैं। वे चर्चा का वास्तविक अवसर मिलने के बावजूद टकराव पैदा करने की ताक में हैं।
7 प्रधान ने कहा, हमारी सरकार नीट पर चर्चा करने और सदन में हमारे युवाओं की हर सही चिंता को दूर करने के लिए सौ फीसदी प्रतिबद्ध है। भारत के छात्र राजनीतिक अभियान में मोहरा बनने से कहीं बेहतर के हकदार हैं। वे अव्यवस्था के बजाय निश्चितता, नारों के बजाय समाधान और गड़बड़ी के बजाय जिम्मेदारी के हकदार हैं।
8 उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार को तमिलनाडु के कोयम्बटूर और तिरुप्पुर जाएंगे। इस यात्रा के दौरान वे कोयम्बटूर स्थित जीकेएनएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे तिरुप्पुर के अविनाशी में स्थित अविनाशी लिंगेश्वर शिव मंदिर के दर्शन भी करेंगे
9 शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे देर रात नई दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित विरोध प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे, जहां छात्रों के मुद्दों और विपक्ष के आंदोलन के समर्थन में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद थे। उनके पहुंचते ही प्रदर्शनकारियों में नया उत्साह देखने को मिला और उन्होंने जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया
10 इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला-राममंदिर चढ़ावा चोरी नैतिक पतन की पराकाष्ठा, सरकार कानून में बदलाव करे ताकि आरोपियों को मौत की सजा मिले
11 आज राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक, नई व्यवस्थाओं पर होगा मंथन; खाली पदों पर फैसला संभव
12 सिक्किम में टनल पर लैंडस्लाइड, 20 मजदूरों के शव मिले, 5 अब भी फंसे; टनल में मीथेन गैस भरी, बचावकर्मी बेहोश हुए
13 ITR फाइल करने की लास्ट डेट बढ़ने के चक्कर में न पड़ें, 31 तक भर दें रिटर्न वरना…भरना पड़ेगा भारी जुर्माना
14 मारुति की कारें अगस्त से ₹30,000 तक महंगी हो जाएंगी, 2 महीने में दूसरी बार कीमतें बढ़ाईं, कंपनी बोली- इनपुट कॉस्ट बढ़ने से फैसला लिया
15 ट्रंप का दावा- बातचीत चाहता है ईरान; हेगसेथ बोले- जंग की आग में 37.5 अरब डॉलर स्वाहा
===============================



