श्रीडूंगरगढ टुडे 23 जुलाई 2026
श्री करणी गौशाला कोटासर के भामाशाह परिवार मुंबई प्रवासी कौशल संघई सुपुत्र अमोलक कुमार संघई परिवार ने अपने नूतन गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर ₹5000 की राशि समर्पित कर गौशाला की गौ माताओं को पौष्टिकता से परिपूर्ण पावन मुंगचुरी भंडारा का भोग लगाकर गृह प्रवेश किया। गौशाला कमेटी ने शंघई परिवार को नूतन घर प्रवेश की शुभकामनाएं देते हुए परिवार के सुख समृद्धि की लिए कामना की। गौशाला प्रबंधक ने बताया कि संघई परिवार लंबे समय से गौ सेवार्थ गांव कोटासर की गौशाला से जुड़ा है लगातार गौ सेवा जारी है।





