श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 जुलाई 2026
गुरुवार थाना क्षेत्र इलाके में गुरुवार शाम को एक युवती की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई मृतका के शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतका के पिता शिवलाल जाट निवासी सोनियासर मीठीया द्वारा पुलिस थाने में मृग दर्ज करवाई गई जिसमे बताया गया कि उसका परिवार गांव के ही नन्द किशोर बिहानी के खेत में ढाणी बनाकर रहता है ।
पुलिस को दी जानकारी के अनुसार उसकी पुत्री उर्मिला 18 की शादी राकेश निवासी झाड़ेली के साथ हुई थीं जिसका अभी मुकलावा नहीं हुआ है।23 जुलाई को शाम को उसकी पुत्री उर्मिला पानी का बूस्टर चलाने के लिए डिग्गी पर गई उसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वो डिग्गी में गिर गई जिससे उस की मौत हो गई । पुलिस ने शादी के सात साल के अंदर संदिग्ध रूप से मौत होने पर मृग दर्ज करके इसकी जानकारी उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ को दी जहां उनकी निगरानी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपर्द किया जाएगा।



