श्रीडूंगरगढ टुडे 25 जुलाई 2026
शनिवार को देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में महिला सत्संग मंडली के द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया भजन कीर्तन के बाद महिला सत्संग मंडली ने गौ सेवा भंडारा भी किया। वहीं तारानगर तहसील के गांव रेड़ी के युवा गोभक्त रोहित कुमार जोशी ने गौ सेवा भंडारे में सहयोग किया। गौशाला कमेटी ने महिला सत्संग मंडली का एंव गौ सेवा करने वाले दानदाताओं का आभार जताया।





