श्रीडूंगरगढ टुडे 29 जुलाई 2026
गुरू पूर्णिमा पर माँ करणी गौ सेवा ग्रुप के युवाओं ने पूर्णिमा के पावन अवसर पर ने विभिन्न विद्यालयों में पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस दौरान संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल, ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, राजस्थान मॉडर्न सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, पीएमश्री राउमावि, राउप्रावि मोमासर बास में पौधे उपहार में देते हुए इस दौरान विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को पौधे भेंट करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प दिलाया गया।

“गुरु के नाम” पौधा लगाने से विद्यार्थी उस पौधे के प्रति भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे, जिससे वे उसकी नियमित देखभाल (सिंचन एवं सुरक्षा) के लिए प्रेरित रहेंगे।

“प्रकृति के नाम” का संकल्प केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्लोबल वॉर्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं के प्रति स्थानीय स्तर पर जागरूकता फैलाने का संदेश देता है।
इस दौरान सुभाष जावा, श्याम गिरी (हिंदू क्रांति सेना) तथा गौ सेवक आनंद जोशी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पौधों का वितरण कर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया।

निष्कर्ष
यह पहल केवल एक औपचारिकता न होकर संस्कार, कृतज्ञता और पर्यावरण सुधार की दिशा में उठाया गया एक अनुकरणीय कदम है। गुरु का ज्ञान जिस प्रकार जीवन को दिशा देता है, उसी प्रकार वृक्ष जीवन का पोषण करते हैं।
यह सन्देश समाज के अन्य वर्गों को भी अपने विशेष अवसरों (त्योहारों, जन्मदिनों आदि) पर वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करता है।




