श्रीडूंगरगढ टुडे 29 जुलाई 2026
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गांव मोमासर में स्थित गणेश धोरा धाम में बुधवार को गुरू पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कार्यक्रम में सर्वप्रथम योगी बिहारी नाथ ने अपने गुरु के चित्र पर पुष्प अर्जित कर माला पहनाकर दीप प्रज्ज्वलित का विधिवत पूजन किया

योगी बिहारी नाथ ने अपने उद्बोधन मे कहा कि गुरु के बिना जीवन घनघोर अंधेरे के समान है और गुरू द्वारा दी गई शिक्षा ही प्रकाश बनकर सत्य का मार्ग दिखाती है। गुरू ही गोविंद से मिलाने का माध्यम है। उन्होनें श्रद्धालुओं को सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए मानवधर्म का पालन करने की बात कही।

उसके पश्चात वहां उपस्थित जन समुदाय ने योगी बिहारी नाथ के चरण धोकर तिलक लगाकर दक्षिणा देकर पूजन किया इस दौरान धाम परिसर जयकारों से गूंज उठा। यहां मोमासर सहित आस पास के गांवो से भी श्रद्धालु पहुंचे व अपने गुरू को पूर्णिमा पर्व की बधाई दी।
कार्यक्रम में अणुव्रत समिति मोमासर मंत्री राकेश संचेती, केसराराम,धनराज,दिव्या संचेती,शंकरलाल,मनोज, छोटू लाल, सत्तासर से बाबूलाल साहू सहित ढाणी लेधाना से ओमप्रकाश,मदनलाल, बंसीलाल,हनुमान पातलीसर गाँव से सुखराम,मामराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे



