श्रीडूंगरगढ टुडे 1 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का मान व सम्मान यहां के प्रवासी नागरिक लगातार बढ़ा रहे है एवं ऐसे ही गांव का सम्मान यहां के प्रवासी उद्यमी संतोष कुमार पुत्र बच्छराम पारख ने राजस्थान गौरव सम्मान प्राप्त कर बढ़ाया है। पारख को जयपुर में राज्य के राज्यपाल के हाथों यह सम्मान मिलने पर कस्बे में भी खुशी का माहौल है एवं कस्बे के ओसवाल समाज द्वारा पारख का अभिनंदन भी किया जा रहा है। ओसवाल पंचायत द्वारा पारख का सम्मान समारोह रविवार, 2 अगस्त को शाम 6 बजे कालूबास में ओसवाल पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में ओसवाल समाज के लोगों सहित कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैता शामिल होगें। कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां एवं ओसवाल पंचायत भवन के मंत्री कांतिकुमार पुगलिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में पारख का सामूहिक रूप से अभिनंदन किया जाएगा एवं कार्यक्रम की तैयारियों का अंतिम रूप दिया जा चुका है।
राज्य के शिक्षा मंत्री ने बताया प्रेरणास्त्रोत, बधाई देते हुए की प्रगति की कामना।
समाचारगढ़। राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी कस्बे के निवासी संतोष कुमार पारख को राजस्थान गौरव सम्मान मिलने पर बधाई दी है। दिलावर ने पारख को बधाई संदेश भेजते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों, समर्पण, सेवाभाव एवं समाज के प्रति सकारात्मक सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल पारख के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने विश्वास जताया कि संतोष कुमार पारख भविष्य में भी समाज और प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। मंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार समाज का गौरव बढ़ाते रहें।





