श्रीडूंगरगढ़ टुडे 2 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने बेनीसर एवं दुसारणा में जनहित से जुड़े विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण सौगात दी। इस दौरान दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बेनीसर में विधायक सारस्वत का ग्रामीणों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर, पुष्पवर्षा, साफा पहनाकर एवं जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

बेनीसर (हेमासर फांटा) में विधायक ताराचंद सारस्वत ने ₹2.10 करोड़ की लागत से निर्मित नवीन जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) का लोकार्पण किया। इसके साथ ही बेनीसर से दुलचासर तक 1.05 करोड़ की लागत से निर्मित 3 किलोमीटर सड़क भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ होगी तथा सड़क संपर्क बेहतर होने से ग्रामीणों, किसानों और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। इस दौरान बेनीसर में मोहन नाथ सिद्ध, देवनाथ सिद्ध, उत्तम नाथ सिद्ध,भूमि दानदाता सोहनलाल गोदारा,अमरचंद गोदारा, सुगननाथ, लालचंद, श्रवण मेघवाल, किशन, कन्हैयालाल, मदन नाथ सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर एवं पुष्पवर्षा कर विधायक का आत्मीय स्वागत किया।

इसके बाद विधायक सारस्वत ने दुसारणा स्थित श्री कृष्णा गोशाला के पास ₹26.26 लाख की लागत से बनने वाले नवीन ट्यूबवेल का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर जलापूर्ति का लाभ मिलेगा। वहीं दुसारणा में अगरसिंह कोटासर, सरपंच संजू कंवर, सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह चौहान, गौशाला अध्यक्ष मोहन राम गोदारा, भूमि दानदाता रूगाराम मुंड,पेमाराम गोदारा, रामप्रताप सारण, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश सारण, मालाराम सुथार, सरवन गोदारा, सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, बिजली, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और भविष्य में भी विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, राधेश्याम दर्जी, मांगीलाल गोदारा, भागीरथ सिंह, नौरंग नाथ, मोहन नाथ, लक्ष्मीनारायण सेवग, राजू सिंह राजपुरोहित, पृथ्वीराज राजपुरोहित एवं राजेन्द्र सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



