श्रीडूंगरगढ टुडे 3 अगस्त 2026
क्षेत्र के ग्राम शेरूणा स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के जर्जर भवन के 10 मरम्मत योग्य कमरों के लिए तत्काल बजट जारी करने की मांग को लेकर लोक समता समिति के अध्यक्ष एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में बताया की महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जिसमें विज्ञान संकाय भी है। इस विद्यालय में 250 विद्यार्थी अध्ययनरत है। और प्रदेश में स्कूल भवनों से जुड़े हादसों के बाद प्रशासन की ओर से कराए गए सर्वे में विद्यालय के 10 कमरों को मरम्मत योग्य घोषित किया गया। इसके बाद मरम्मत होने तक इन कमरों का उपयोग बंद कर दिया गया। जिससे करीब 250 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिक्षा विभाग से मरम्मत का तकनीकी अनुमान तैयार कराया, जिसमें समसा शाखा ने पुरानी पट्टियां हटाकर आरसीसी छत निर्माण की अनुशंसा की है।
समिति ने कहा कि 10 कमरों में आरसीसी निर्माण का खर्च काफी अधिक है, लेकिन शिक्षा विभाग या राज्य सरकार की ओर से इसके लिए कोई बजट उपलब्ध नहीं कराया गया है। ऐसे में विद्यार्थियों को पर्याप्त कक्ष नहीं मिल रहे हैं और खुले में पढ़ाई करने जैसी स्थिति बन सकती है।
लोक समता समिति ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि विद्यालय के 10 कमरों की मरम्मत के लिए शीघ्र बजट स्वीकृत किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो और विद्यालय में सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।



