क्षेत्र के गांव भोजास में आगामी दिनों में पानी की टंकी ट्यूबवेल के लिए संरक्षित भूमि अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीण सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा को ज्ञापन सौंपकर सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सरकारी खसरा संख्या 231 की 0.2800 हेक्टेयर सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कारियों ने कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस भूमि को गांव की भविष्य की पेयजल योजनाओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित रखा गया था, ताकि आवश्यकता पड़ने पर यहां पानी की टंकी, नलकूप एवं अन्य पेयजल संबंधी सुविधाओं का निर्माण कराया जा सके।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने इस भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण की भेंट चढ़ने से भविष्य की जनहित की योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
इस पर तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाकर उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा



