श्रीडूंगरगढ टुडे 3 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ़ के बीदासर रोड पर सालासर फांटे के पास सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक व बाइक के बीच भिड़ंत हुई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए व बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एवं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची है। घायल युवक को निजी वाहन से श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल लाया गया है,जबकि मृतक को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस से शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। घायल की पहचान पुंदलसर निवासी 20 वर्षीय मानसिंह (20) पुत्र महावीर सिंह राजपूत के रूप में हुई। वही मृतक की पहचान लालसिंह (22) पुत्र माधोसिंह राजपूत के रूप में हुई मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



