श्रीडूंगरगढ टुडे 5 अगस्त 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-05.08.2026🕉️
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ बुधवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
_आज विशेष
घर के मुख्य द्वार पर ही क्यों बनाया जाता है
स्वस्तिक..इसका शास्त्रोक्त कारण जानिये
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_दैनिक पंचांग विवरण
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
आज दिनांक…………………..05.8.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्……………… ………….2083
शक संवत्…………………………….1948
संवत्सर……………………………….श्री रौद्र
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल……………………………………. उत्तर
ऋतु…………………………………….. वर्षा
मास………………………………….. श्रावण
पक्ष……………………………………. कृष्ण
तिथि…… सप्तमी. रात्रि. 8.43 तक / अष्टमी
वार………………………………….. बुधवार नक्षत्र……अश्विनी. रात्रि. 9.18 तक / भरणी
चंद्र राशि…………….. मेष. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग…………. शूल. अपरा. 5.28 तक / गंड
करण…………..विष्टि(भद्रा) प्रातः 9.27 तक
करण……….. बव. रात्रि. 8.43 तक / बालव
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
सूर्योदय………………..प्रातः 06.01.30 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.13.06 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..13.11.36
रात्रिमान-घं.मि.से. …………….. 10.48.51
चंद्रास्त………………… 12.02.16 PM पर
चंद्रोदय…………………11.15.15 PM पर
राहुकाल…..अपरा. 12.37 से 2.16(अशुभ)
यमघंट………..प्रातः 7.40 से 9.19(त्याज्य)
गुलिक..प्रातः 10.58 से 12.37(शुभे त्याज्य)
अभिजित……मध्या.12.11 से 1.04(अशुभ)
पंचक…………………………………. नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)……………….आज है
दिशाशूल…………………………. उत्तर दिशा
दोष परिहार…….तिल का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
व्रत विशेष……………………………..नहीं है
अन्य व्रत्……..पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष……………………………..नहीं है
काल विशेष…………सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष………..विश्व ट्रेफिक लाइट दिवस
खगोलीय…………कर्के बुध. रात्रि. 7.54 पर
खगोलीय………….सूर्य नक्षत्र. अश्लेषा जारी
नक्षत्र वाहन…………………. गज (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)………………….प्रातः 9.27 तक
पंचक…………………………………..नहीं है
सर्वा.सि.योग…………………………..नहीं है
अमृत सि.योग………………………… नहीं है
सिद्ध रवियोग…….. उदयात् रात्रि. 9.18 तक
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
दिनांक………………………… 6.08.2026
तिथि…………. श्रावण कृष्णा अष्टमी गुरुवार
व्रत विशेष……………………………..नहीं है
अन्य व्रत्………पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष…………………………….. नहीं है
काल विशेष……….. .सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष…………….विश्व हिरोशिमा दिवस
खगोलीय……………………………… नहीं है
खगोलीय…………. सूर्य नक्षत्र. अश्लेषा जारी
नक्षत्र वाहन…………………. गज (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)……………………………..नहीं है
पंचक………………………………….. नहीं है
सर्वा.सि.योग………………………….. नहीं है
अमृत सि.योग………………………… नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️__ अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
लाभ…………….प्रातः 6.02 से 7.40 तक
अमृत……………प्रातः 7.40 से 9.19 तक
शुभ………….पूर्वा. 10.58 से 12.37 तक
चंचल………….अपरा. 3.55 से 5.34 तक
लाभ…………….सायं. 5.34 से 7.13 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
शुभ……………. रात्रि. 8.34 से 9.55 तक
अमृत………… रात्रि. 9.55 से 11.16 तक
चंचल….रात्रि. 11.16 से 12.38 AM तक
लाभ…रात्रि. 3.20 AM से 4.41 AM तक
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
🔱🌄🔱🔱✴️🔱🔱🌄🔱
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
___ु______
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
समय – नक्षत्र नाम – नक्षत्र चरण – चरणाक्षर
09.49 AM तक…..अश्विनी……2…… चे
03.29 PM तक…..अश्विनी……3……चो
09.18 PM तक…..अश्विनी……4……ला
03.04 AM तक……भरणी…….1…..ली
उपरांत रात्रि तक……भरणी…….2….. लू
राशि मेष – पाया स्वर्ण_
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
घर के मुख्य द्वार पर ही क्यों बनाया जाता है
स्वस्तिक..इसका शास्त्रोक्त कारण जानिये
आखिर घर के मुख्य द्वार पर ही क्यों बनाया जाता है स्वास्तिक चिह्न? जानें क्या है इसका महत्व और इससे जुड़े लाभ
क्या आप जानते हैं कि स्वास्तिक के चिह्न को आखिरकार घर के मुख्य द्वार पर ही क्यों बनाया जाता है.आज हम इसका रहस्य और महत्व दोनों आपको बताते हैं।
सनातन धर्म में स्वास्तिक के चिह्न को बहुत महत्व दिया गया है. इसे भारतीय संस्कृति का ऐसा चिह्न माना जाता है, जो नकारात्मक ऊर्जा को हर लेता है और घर में सुख-समृद्धि का प्रवाह बढ़ाता है. यही वजह है कि कोई भी शुभ कार्य करने से पहले या तीज-त्योहार मनाते वक्त घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिह्न बनाया जाना अच्छा माना जाता है. आज हम स्वास्तिक चिह्न के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है।
सबसे पहले तो ये जान लें कि स्वास्तिक चिन्ह होता क्या है. सनातन धर्म के अनुसार स्वास्तिक चिह्न में 4 भुजाएं समानांतर रूप में बनाई जाती हैं. ये चारों दिशाएं प्रकृति की चारों दिशाओं की प्रतीक है. इसके बाद उन चारों भुजाओं को थोड़ा सा दाहिनी ओर मोड़ दिया जाता है. इस प्रकार बने स्वास्तिक चिह्न को बहुत कल्याणकारी और मानव जीवन के लिए शुभ माना जाता है.
स्वास्तिक शब्द 3 अक्षरों से मिलकर बना है. इनमें सु, अस और क अक्षर शामिल हैं. इनमें सु का अर्थ शुभ, अस का अस्तित्व और क का अर्थ कर्ता होता है. इसलिए शुभ कार्य को संपन्न करने वाला. यही वजह है कि इस स्वास्तिक चिन्ह को बहुत शुभ माना जाता है.
घर के मुख्य द्वार पर ही क्यों बनाते हैं चिह्न?
अब बात आती है कि स्वास्तिक चिह्न को घर के मुख्य द्वार पर ही क्यों बनाया जाता है. इसकी भी बड़ी वजह है. दरअसल ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि सभी अच्छी-बुरी ताकतें मुख्य द्वार के जरिए ही घर में प्रवेश करती हैं. ऐसे में अगर आप घर के मेन गेट पर स्वास्तिक चिह्न बना देते हैं तो वह एक रक्षक की तरह नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोक देता है.
जान लें स्वास्तिक से जुड़े ये लाभ
यह भी माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिह्न बना देने से दरिद्रता और बीमारी घर में प्रवेश नहीं कर पाती, जिससे वह परिवार हमेशा सुखी और समृद्ध रहता है. ज्योतष के अनुसार घर के मुख्यद्वार पर हमेशा हल्दी से ही स्वास्तिक चिह्न बनाना चाहिए. हल्दी में आयुर्वेदिक गुण होते हैं और यह वायरस समेत सूक्ष्म जीवियो और नकारात्मक शक्तियों के लिए अवरोध बन जाती है।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। बच्चों से मिली ख़ुशख़बरी दिन बना सकती है। कोई आपको प्यार से दूर नहीं कर सकता है। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी मिलेगी। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज के दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। दोस्त और जीवनासाथी आराम तथा ख़ुशी देंगे, नहीं तो बाक़ी दिन उबाऊ और नीरस गुज़रेगा। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है आप अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपके दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। यह वक़्त इस बात को समझने का है कि ग़ुस्सा छोटा-पागलपन है और यह आपको भारी नुक़सान की तरफ़ धकेल सकता है। आज आपकी कोई बुरी आदत आपके संगी को बुरी लग सकती है और वो आपसे नाराज हो सकते हैं। दफ़्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज कुछ अवांछित विचार दिमाग़ में छा सकते हैं। ख़ुद को शारीरिक व्यायाम का मज़ा लेने दें, क्योंकि खाली दिमाग़ शैतान का घर होता है। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपको उनसे बात करने की जरुरत है। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। लम्बे वक़्त से लटकी हुई दिक़्क़तों को जल्द ही हल करने की ज़रूरत है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी- इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें। आप महसूस करेंगे कि शादीशुदा ज़िन्दगी आपके लिए वाक़ई ख़ुशनसीबी लेकर आई है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और जितना हो सके, इसे उतना अनुकूल बनाने की कोशिश करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा- क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें। कुछ दिनों से आपका व्यक्तिगत जीवन ही आपके ध्यान का केंद्र रहा है। लेकिन आज आप सामाजिक कार्यों पर ज़्यादा ध्यान देंगे और ज़रूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। करिअर में तरक़्क़ी के लिए नयी क्षमताएँ विकसित करना और नयी तकनीकें सीखना महत्वपूर्ण रहेगा। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन के उजले पहलू का अनुभव करने के लिए अच्छा दिन है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपका व्यक्तित्व इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। अपने साथी को यूँ ही हमेशा के लिए मिला न मानें। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। आपके घर वाले आपकी कोशिशों और समर्पण को सराहेंगे। यह दिन प्रसन्नता और ज़िन्दादिली के साथ किसी ख़ास संदेश को भी देगा । पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आपको बहुत स्नेह देगा।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आपके हँसी-मज़ाक़ का लहज़ा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपसे उसे यह सबक़ मिलेगा कि ज़िंदगी की ख़ुशी बाहरी चीज़ों में नहीं, बल्कि ख़ुद के ही भीतर है। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। आपकी परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। शायद उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। आज आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। आज किए गए निवेश काफ़ी फ़ायदेमन्द साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए याद रखिये अगर समय की कद्र नहीं करेंगे तो इससे आपको ही नुक्सान होगा। आपके लिए यह ख़ूबसूरत दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज योग और ध्यान आपको बेडौल होने से बचाने और मानसिक तौर पर सेहतमंद रखने में मददगार साबित होंगे। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है – जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा – लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा। जब आपका जीवनसाथी सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज बहुत ज़्यादा रोमांच और दीवानगी की ऊँचाई आपके तंत्रिका-तंत्र को नुक़सान पहुँचा सकती है। इन दिक़्क़तों से बचने के लिए अपने जज़्बात क़ाबू में रखें। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएँ। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। आज आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल पाने में समर्थ होंगे और इस खाली समय में अपने परिवार वालों के साथ गुफ्तगू कर सकते हैं। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
नर्वस ब्रेकडाउन आपकी सोचने की ताक़त और शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को कमज़ोर बना सकता है। सकारात्मक सोच के ज़रिए इस समस्या से निजात पाएँ। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। घर में साफ़-सफ़ाई की ज़रूरत तुरंत है। हमेशा की तरह इस काम को अगली बार के लिए न टालें और कमर कस कर जुट जाएँ। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। आज आपको अपनेे ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है और आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।
पंडित नरेश सारस्वत रीङी 8055566975



