श्रीडूंगरगढ टुडे 7 अगस्त 2026
चिकित्सा संस्थानों में सरकारी प्रयासों के साथ-साथ जब स्थानीय दानदाताओं (भामाशाहों) का सहयोग जुड़ता है, तो स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होता है। यह पहल समाज में परोपकार और स्वास्थ्य के प्रति सरोकार की एक मजबूत मिसाल पेश करती है।
कस्बें के आडसर बास स्तिथ राजकीय बेगराज सोमानी नेत्र चिकित्सालय को भामाशाह मदनलाल- रोशनलाल चौरड़िया की ओर से ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के लिए एयर कंडीशनर (एसी) भेंट किया गया है। चिकित्सालय प्रशासन ने इस सराहनीय कार्य के लिए दानदाता का आभार व्यक्त किया है।
चिकित्सालय प्रभारी डॉ. सुनील कुमार गोयल ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ निवासी मदनलाल- रोशनलाल चौरड़िया द्वारा संस्थान के ओटी कक्ष के लिए एक एयर कंडीशनर (एसी) सेवार्थ भेंट किया गया। उन्होंने बताया कि इस पुनीत कार्य मे तुलसीराम चौरड़िया की प्रेरणा रही और इस उपकरण का संस्थान के स्टॉक रजिस्टर में विधिवत दर्ज (इन्द्राज) भी कर लिया गया है।
चिकित्सालय प्रशासन ने कहा कि यह यह सहयोग जन-सहभागिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह न केवल अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाता है, बल्कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के उन सामान्य और जरूरतमंद मरीजों को भी आधुनिक व आरामदायक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगा
इस अवसर पर संस्थान की ओर से दानदाता मदनलाल -रोशनलाल चौरड़िया तथा इस पुनीत सेवा कार्य के प्रेरक तुलसीराम चौरड़िया के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।



