श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ़ में सरदारशहर रोड पर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के तहत द्वितीय सीट आवंटन सूची (2nd List) के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं ऑप्शन संशोधन का अवसर दिया जा रहा है।
इच्छुक अभ्यर्थी 9 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन/ऑप्शन संशोधन कर सकते है। प्रथम सीट आवंटन में चयनित नहीं हुए अभ्यर्थी अपने विकल्पों में संशोधन कर सकते हैं। इसके साथ ही नए अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का अवसर दिया गया है।
संस्थान की ओर से इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि में आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि आवेदन के लिए 8वीं/10वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट
साइज फोटो सहित आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
राजस्थान ITI प्रवेश पोर्टल पर प्रवेश संबंधी जानकारी उपलब्ध है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
Contact :- 8955209588



