श्रीडूंगरगढ टुडे 9 अगस्त 2026
श्रीमती संगीता देवी धर्मपत्नी अशोक कुमार पेड़ीवाल निवासी जयमलसर प्रवासी जयगांव ने श्री गोपाल गौशाला दुलचासर की गौ माता एवं गोवंश को पौष्टिक आहार जौ दलिया मूंग चूरी का पावन भंडारा करवा कर भोग लगवाया है। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि भंडारा वितरण में लालचंद सुपुत्र जयकिशन मुंधड़ा निवासी दुलचासर ने सहयोग किया। गौशाला कमेटी ने दानदाता एवं भंडारा वितरण सहयोग कर्ता का आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की ।




