श्रीडूंगरगढ टुडे 11 अगस्त 2026
श्रावण मास के पवित्र महीना के दूसरे सोमवार पर गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में गौशाला कमेटी एवं ग्राम वासियों के द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया। महंत श्री त्रिलोक दास जी महाराज के पावन सानिध्य में सत्संग संपन्न हुआ। कथा वाचिक देवी योगिता जी सत्संग में शामिल हुई। गौशाला कमेटी ने महंत श्री त्रिलोक दास जी महाराज एवं साध्वी देवी योगिता जी को माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया। महंत श्री त्रिलोक दास जी ने सत्संग की महिमा का विस्तार करते हुए सत्संग का महत्व बताया। साध्वी देवी योगिता जी ने भगवान शंकर की महिमा का वृतांत बताते हुए कहा नित्य शंकर की आराधना अवश्य करें।

भजन संध्या के मुख्य भजन गायक तोलाराम सिनियला ने अपने भजनों की प्रस्तुतियां दी। अन्य कलाकार ओम प्रकाश जाजड़ा दुलचासर, ओम प्रकाश ओझा, मास्टर देवीलाल छरंग दुलचासर, मदनलाल जोशी कोटासर ने अपने भजनों की प्रस्तुतिया देकर समा बांधा।

अतिथि के रूप में श्री डूंगरगढ़ से हिम्मतनाथ, संदीप सिंह, दुलचासर से राधाकिशन ओझा, विनोद कुमार तावनिया, गोविंदराम सेन, हरिओम सेन, श्री भगवान सेन, अभिषेक सेन, पहलाद सुथार, मनमोहन सुथार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पधारें गौशाला कमेटी एवं ग्राम वासियों ने पधारे हुए सभी अतिथियों का संतों का सम्मान करते हुए दुपट्टा एवं गौशाला स्मृति चिन्ह समर्पित कर सम्मान किया।
गौशाला कमेटी के किशोर सिंह, माल सिंह, मोहन सिंह, रणवीर सिंह,नरपत सिंह, सुभाष जोशी, रामदयाल शर्मा, हरदास रामावत, मांगू सिंह राठौड़ करणी सिंह राठौड़ मौजूद रहे। सभी युवा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की देखरेख करते हुए सेवा सहयोग प्रदान किया । गोशाला प्रबंधक ने बताया कि करणी गौशाला में श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को सत्संग का आयोजन किया जाता है।उन्होंने बताया आगामी सोमवार 17 अगस्त को दिव्य सत्संग का आयोजन होगा जिसमें मुख्य कलाकार बरसलपुर के धर्माराम एंड पार्टी अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगी।



