श्रीडूंगरगढ टुडे 11 अगस्त 2026
राजस्थान सरकार ने आगामी निकाय चुनावों की आचार संहिता लागू होने से पहले प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 183 आरएएस (RAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। यह आदेश कार्मिक विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिसके तहत चुनाव से जुड़ी तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ में नया SDM: श्रीडूंगरगढ़ की उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा का तबादला कर उन्हें हनुमानगढ़ जिले के रावतसर का नया उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं भीलवाड़ा के हमीरगढ़ के उपखंड अधिकारी झंवरलाल को श्रीडूंगरगढ़ का नया उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पंचायत एवं निकाय चुनावों से पहले बड़ी संख्या में RAS अधिकारियों के तबादले को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीकानेर जिले के कई महत्वपूर्ण उपखंडों में अधिकारियों के बदलाव से आगामी दिनों में प्रशासनिक व्यवस्था में भी बदलाव देखने को मिलेगा।




