श्रीडूंगरगढ टुडे 12 अगस्त 2026
राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर तहसील शाखा श्रीडूंगरगढ़ की बैठक मंगलवार को डॉ. बी. आर. अंबेडकर भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता सभाध्यक्ष खींयाराम रोलण ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए की।
तहसील अध्यक्ष जीवणराम पड़िहार ने विद्यालयों में संचालित राजस्थान सरकार की योजनाओं और विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की प्रक्रिया को सरल बनाने पर विचार रखे। ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी लाभ से वंचित न रहे।

जिला कार्यकारिणी के संगठन मंत्री ख्यालीचंद पटीर ने संगठन के सदस्यता अभियान चलाकर संगठन में अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया। तहसील कार्यकारिणी सदस्य नानूराम मेघवाल ने शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास करने पर चर्चा की।
बैठक में कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार गांधी, प्रकाश गांधी, महिला मंत्री अल्का पड़िहार, ईश्वर दयाल ढाल, तेजपाल मेघवाल, चूनाराम मेघवाल, कमलेश कुमार, डॉ. नरेश कुमार मेघवाल, हरिकिशन कताला, चांद रतन रैगर, महेंद्र सिंह, डालूराम मेघवाल सहित संगठन के सदस्य मौजूद रहे।



