श्रीडूंगरगढ टुडे 12 अगस्त 2026
हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में हवन अनुष्ठान एवं गोपूजन का आयोजन हुआ। पंडित विजय कुमार जाजड़ा ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत रूप से हवना अनुष्ठान संपन्न करवाया
हवन अनुष्ठान में यजमान के रूप में छगनलाल मुंधड़ा, गोरी शंकर मुंधड़ा,भतमाल मुंधड़ा, शिवकुमार मुंधड़ा, बनवारी लाल मुंधड़ा, ओम प्रकाश मोहता, राजेश कुमार मूंधड़ा, हनुमान प्रसाद मुंधड़ा ने सपत्नीक घी खोपरो की आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना की।
सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि केदारमल सुपुत्र रतनलाल मुंधड़ा प्रवासी मुंबई, सी,ए योगेश मुंधड़ा, दिवंगत गोरी शंकर मुंधड़ा दुलचासर, राजेन्द्र सोनी प्रवासी पुणे, ने गौशाला की गौमाताओं को पौष्टिक आहार जौ दलिया मूंग चूरी का पावन भंडारा करवा कर भोग लगवाया।
भागीरथ सुपुत्र मन्साराम महिया , ओंकारमल मुंधड़ा निवासी दुलचासर ने फ्रूट केला और हरी सब्जी का भोग लगाया। कोजाराम नायक, ओंकारमल रेगर, पप्पू रेगर,सुडसर ने गौ सेवा में सहयोग किया। शाला कमेटी ने सभी दानदातओं एंव सहयोग कर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।




