श्रीडूंगरगढ टुडे 13 अगस्त 2026
उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में माहेश्वरी महिला समिति श्रीडूंगरगढ़ की ओर से श्रावण मास के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय श्रावण मेले का गुरुवार को शुभारंभ हुआ।

मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं। दो दिन तक स्टॉल के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा।मेले को चुन्नीलाल लक्ष्मीनारायण सोमाणी, कन्हैयालाल बाबुलाल लखोटिया, कोडामल श्रीगोपाल राठी (नागपुर), नंदकिशोर मूंधड़ा, मालचंद देवकिशन लखोटिया एवं डुंगरमल श्यामसुंदर मोहता ने स्पॉन्सर किया है जिसमें बजरंगलाल सोमाणी की प्रेरणा रही है।

अतिथियों का किया सम्मान
आयोजन में बीकानेर से निशा झंवर, विभा बिहानी, माहेश्वरी महिला समिति की जिलाध्यक्ष प्रिया राठी, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, सोनिया राजपुरोहित (तोलियासर) सहित स्थानीय समिति अध्यक्ष कौशल्या झंवर, मंत्री रेखा मूंधड़ा और कोषाध्यक्ष कंचन तापड़िया मौजूद रहीं। समिति की ओर से समागत अतिथियों का सम्मान किया गया।


दो दिन होंगी प्रतियोगिताएं
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि श्रावण मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही दो दिन तक अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आयोजन को लेकर महिला समिति की सदस्यों में उत्साह नजर आया।
प्रथम दिन आयोजित हुई मेहंदी प्रतियोगिता,विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
मेले के प्रथम दिन मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 9 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रीति सोनी ने प्रथम, विनीता ललवाणी ने द्वितीय तथा मीनाक्षी नाई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की निर्णायक अंजू पारख और कपिला रहीं। निर्णायकों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।





