श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिग्गाबास के पूनरासर बालाजी मंदिर में सात दिवसीय अखंड हरे राम-हरे राम कीर्तन प्रारंभ होगा। आयोजक बालासा भक्त मंडल के सदस्यों ने बताया कि कल दोपहर 12 बजे पूजा अर्चना के साथ अखंड कीर्तन का महाअनुष्ठान शुरू होगा जो अनवरत सात दिन तक जारी रहेगा। कार्यक्रम में अलग अलग मंडलियों द्वारा संगीतमय कीर्तन होगा। आयोजक मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने का अपील की है।



