श्रीडूंगरगढ टुडे 15 अगस्त 2026
तेरापंथ महिला मंडल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस।
श्रीडूंगरगढ टुडे 15 अगस्त 2026
स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल भवन में मंडल की महिलाओं ने उत्साह पूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया। मंडल अध्यक्ष मंजूदेवी बोथरा, निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता डागा एवं कन्या मंडल संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया ने ध्वज फहराया और सभी ने मिलकर राष्ट्र गान का संगान किया मंडल अध्यक्ष मंजूदेवी बोथरा, निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता डागा एवं कन्या मंडल संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया ने ध्वज फहराया और सभी ने मिलकर राष्ट्र गान का संगान किया। मंडल अध्यक्ष ने सभी का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से उपमंत्री कांता जैन ने किया। कार्यक्रम में कार्यसमिति सदस्य नीतू बोथरा एवं कन्या मंडल संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति देते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिलाओं की मजबूत भूमिका के बारे में जानकारी दी। उपाध्यक्ष मधु झाबक ने कार्यक्रम के सहयोगी कमल कुमार, पवन पुगलिया, सुमन पुगलिया, प्रसाद वितरण के सहयोगी उपाध्यक्ष मंजू विजय सिंह बोथरा एवं सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं कन्या मण्डल का आभार जताया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंत्री अंबिका डागा ने किया।

देशभक्ति के रंग में रंगा सेसोमूं स्कूल, धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
श्रीडूंगरगढ टुडे 15 अगस्त 2026
सेसोमूं स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं राष्ट्रगौरव की भावना के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
- ध्वजारोहण और राष्ट्रगीत के 150 वर्ष: मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीराम गोदारा, विशिष्ट अतिथि सीताराम मूंधड़ा व पूर्व छात्र संदीप गोदारा, और चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा की उपस्थिति में ध्वजारोहण व सामूहिक राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने का विशेष उत्सव मनाया गया।
- शहीद परिवारों के लिए बड़ी घोषणा: चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने घोषणा की कि सेसोमूं स्कूल शहीद सैनिकों के बच्चों को नर्सरी से 12वीं तक शिक्षा, आवास, भोजन व अन्य सुविधाएँ पूर्णतः निःशुल्क (हॉस्टल सहित) उपलब्ध कराएगा।
- उपखंड स्तर पर दोहरा कब्जा: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा और उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड व योग नृत्य दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
- अतिथियों का संदेश: अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्रेरणा लेकर देश सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने सभी का आभार व्यक्त किया।
- ये रहे मौजूद:इस अवसर पर श्री महावीर माली, श्री सुभाष शास्त्री, श्री बालकराम शर्मा, श्री घनश्याम व्यास, श्री फरियाद अली काजी, श्री पंकज पारीक, श्री घनश्याम गौड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावकगण, शिक्षकगण एवं विद्यालय के प्रशासनिक तथा सहायक कार्मिक उपस्थित रहे।





ट्रॉमा संघर्ष समिति ने ध्वज फहराया और लिया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ टुडे 15 अगस्त 2026
ट्रॉमा सेंटर व उपजिला अस्पताल निर्माण संघर्ष समिति के धरने पर समिति सदस्यों ने ध्वज फहराया व देश सेवा का संकल्प लिया। इस मौके पर सदस्यों ने भारत माता के जयकारे लगाए। यहां मदनलाल प्रजापत, रामकिशन गांवड़िया, मालाराम कुलड़िया, जावेद बेहलीम, भंवरलाल प्रजापत, गणेश मीणा, मंगतूराम वाल्मीकि आदि उपस्थित रहें।

भीम आर्मी एकता मिशन श्रीडूंगरगढ़ के लालासर ग्राम इकाई ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,संविधान और समानता का दिया संदेश
श्रीडूंगरगढ टुडे 15 अगस्त 20256
भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा श्रीडूंगरगढ़ तहसील के लालासर गांव में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए सामाजिक समानता और देश की एकता का संकल्प लिया।
- उपस्थित पदाधिकारी: ग्राम अध्यक्ष केवलचन्द, उपाध्यक्ष नोपाराम बरोड़, महासचिव ओमप्रकाश मेहरा, सचिव लालचन्द हालू।
- विशेष अतिथि: सत्तासर सरपंच सुनील मलिक।
- प्रमुख प्रतिभागी: शिवपाल मेहरा, संजय कटारिया, बाबूलाल मेहरा, लीलाधर कमलिया, भादरलाल सहित अनेक कार्यकर्ता।
तहसील अध्यक्ष का संदेश व अन्य आयोजन
तहसील अध्यक्ष लालचन्द गोयल ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि वास्तविक आजादी का अर्थ समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय है। उन्होंने युवाओं से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का आह्वान किया।
- उपस्थित जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी: ग्राम अध्यक्ष राजू चालिया, उपाध्यक्ष बजरंग चालिया, सचिव पवन चालिया, सरपंच किशन गोदारा, सचिव सुभाष बारूपाल।
- ग्रामीण व कार्यकर्ता: पूराराम,लेखराम, तोलाराम गोदारा, ओमप्रकाश चालिया,पप्पूराम चालिया, ताराचंद, मुनीराम, धनेश कानाराम रामकरण नाथ,मनु कड़वासरा, राकेश सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन देश की अखंडता और सामाजिक भाईचारे के संदेश के साथ “जय हिन्द” और “जय भीम” के नारों के साथ हुआ।


मोमासर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया समारोह,भामाशाहों ने की घोषणा
श्रीडूंगरगढ टुडे 15 अगस्त 2026
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) मोमासर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भींयाराम जाखड़ ने ध्वजारोहण कर बच्चों को देशभक्ति का महत्व समझाया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर राकेश कुमार संचेती के सौजन्य से मिठाई का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य भींयाराम जाखड़ ने पूरे सत्र में विद्यार्थियों के अध्यापन के लिए शिक्षक नियुक्त करने पर राजेंद्र कुमार संचेती का आभार जताया और सभी आगंतुकों व भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
भामाशाहों का सहयोग एवं घोषणाएं:
- चुनाराम मोरवाल: विद्यालय को कंप्यूटर सेट भेंट किया।
- गिरधारी लाल जाखड़: ₹5,000 नगद।
- ओमप्रकाश धतरवाल: ₹2,000 नगद।
- कन्हैयालाल बांगड़वा: 2 पंखे।
- दिव्या संचेती, केसराराम गोदारा एवं दिनेश कुमार प्रजापत: भाग लेने वाले सभी बच्चों को 1-1 कॉपी व पेन देने की घोषणा।
प्रमुख उपस्थिति:
समारोह में अणुव्रत समिति मंत्री राकेश संचेती, चुनाराम मोरवाल, केसरा राम गोदारा, बुधराम सहू, गिरधारीलाल जाखड़, ओमप्रकाश धेतरवाल, कन्हैया लाल बांगड़वा, भंवरा राम गोदारा, भादरराम गोदारा विद्यालय परिवार से श्रीमती रिचा चुघ, हेतराम भामी, रामप्रताप मुहाल, बसंत शर्मा, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे




आदर्श बाल विद्या मंदिर, मोमासर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना; 31वें स्वर्णिम वर्ष का हुआ शुभारंभ
श्रीडूंगरगढ टुडे 15 अगस्त 2026
आदर्श बाल विद्या मंदिर, मोमासर में आज स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया इसी अवसर पर विद्यालय ने अपने गौरवशाली 31वें स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश किया।
अतिथि एवं गणमान्यः सुरवि चेरिटेबल ट्रस्टी किशनलाल पटावरी, सचिव विपिन कुमार जोशी, मुख्य अतिथि गौरीशंकर जोशी, प्रभाकर राजवंशी, महावीर शर्मा, विद्याधर शर्मा एवं व्यवस्थापक सांवर मल शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विशेष सेवा कार्यः सुरवि चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सुरेंद्र पटावरी (बोरड) की माताजी स्वर्गीय चंद्रकला बोरड की स्मृति में सभी विद्यार्थियों को ‘जयपुरी दोहड़’ वितरित की गईं।
मंच संचालनः कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट प्रतिनिधि राजेश रोहिल्ला ने किया।
अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए विद्यालय के 31वें वर्ष में प्रवेश पर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






