श्रीडूंगरगढ टुडे 16 अगस्त 2026
15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महावीर कीर्ति स्तम्भ (घूमचक्कर) पर प्रातः 10:00 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला देवी पुगलिया ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां:
- शुभकामनाएं एवं सम्बोधन: सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, महिला मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक और युवक परिषद कोषाध्यक्ष चमन श्रीमाल ने उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
- स्वागत व व्यवस्था: सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। महावीर कीर्ति स्तम्भ प्रभारी विनोद भादानी और अशोक बैद ने परिसर की साफ-सफाई तथा साउंड सिस्टम की व्यवस्था संभाली।
- उपस्थिति: कार्यक्रम में तेरापंथी सभा, युवक परिषद, महिला मंडल और ओसवाल पंचायत के प्रबुद्ध पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
- समापन: समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों को मोदक बांटे गए।

श्रीकृष्ण योग संस्थान में ध्वजारोहण कर स्वस्थ भारत का संकल्प लिया।
श्रीडूंगरगढ टुडे 16 अगस्त 2026
शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट के पीछे स्थित श्रीकृष्ण योग संस्थान में ध्वजारोहण कर योगार्थियों ने स्वस्थ भारत का संकल्प लिया। योग गुरू गोविंदराम सोनी ने संस्थान सदस्यों को योग का महत्व बताते हुए भारत की इस मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य परंपरा का प्रचार प्रसार करने में सहयोगी बनने का आह्वान किया। सोनी ने बताया कि दवाइयों पर निर्भरता कर कर नागरिक स्वस्थ रहेंगे तो देश उत्थान होगा। इस मौके पर राष्ट्रगान का संगान किया गया। यहां केशराराम, कुंभाराम गोदारा, सरदाराराम बाना, मोतीसिंह राठोड़, ख्यालीराम माली, लालाराम सारस्वत, रामलाल नाई, करणीसिंह शेखावत सहित योग प्रशिक्षु शामिल हुए।







