श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 अगस्त 2026 (चेम्बूर से विशेष खबर)
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आचार्य महाश्रमण कन्या सुरक्षा सर्कल पर तेरापंथ युवक परिषद्, चेम्बूर द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल एवं तेरापंथ समाज की सक्रिय सहभागिता रही।
स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति का संदेश दिया गया। भारी बारिश के बावजूद तेयुप चेम्बूर के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करावाकर देशभक्ति एवं समर्पण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।
तेयुप के मीडिया प्रभारी निलेश राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय विधायक तुकाराम काते की गरिमामय उपस्थिति रही। दक्षिण-मध्य मुंबई महिला मोर्चा की जिला चेयरपर्सन आशाजी मराठे ने अपना अमूल्य समय प्रदान कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
महिला मंडल से ममता कच्छारा एवं उनकी टीम तथा तेयुप से मंत्री कपिल मेहता, मुकेश डूंगरवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं का अतुलनीय श्रम एवं सहयोग रहा।




