नारसीसर गांव में रविवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने 53 लाख रुपए की लागत से होने वाले दो विकास कार्यों का शिलान्यास किया। 41 लाख रुपए से उपस्वास्थ्य केंद्र और 12 लाख रुपए से मेघवाल एवं नायक समाज के सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। ग्रामीणों ने दोनों कार्यों के शुरू होने पर खुशी जताई।

विधायक सारस्वत ने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है। उपस्वास्थ्य केंद्र बनने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं सामुदायिक भवन बनने से सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सुविधा उपलब्ध होगी।

सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने विधायक का आभार जताते हुए गांव की विभिन्न समस्याएं रखीं और विकास कार्यों को गति देने की मांग की। इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जाएगा और विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

कार्यक्रम में मोहन कुलड़िया मणकरासर, भंवरसिंह झंझेऊ, जगदीश पारीक पूनरासर, राधेश्याम दर्जी, जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, मूलचंद इंदौरिया, आईदान पारीक, मुन्नीनाथ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।नारसीसर एवं सेरुणा से एडवोकेट रणवीर सिंह, गौरीशंकर स्वामी, हरिसिंह, ईश्वरसिंह, नरपतसिंह, विक्रमसिंह, बचनसिंह, सुमेरसिंह, मल्लूसिंह, तेजुसिंह, उदाराम नायक, भंवराराम नायक, हनुमानदास, अशोक राणा, चिमनाराम मेघवाल, किशोर सिंह, शिव भगवान स्वामी, हेतराम शर्मा, रामलाल शर्मा, महेन्द्र सिंह, बहादुर सिंह, गजानंद, गोपाल भादू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।






