श्रीडूंगरगढ टुडे 18 अगस्त 2026
तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) दक्षिण मुंबई द्वारा आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (MBDD) के अंतर्गत रक्तदान अभियान के आधिकारिक बैनर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद शिवसेना (एकनाथ शिंदे) की महासचिव शाइना एन.सी. के करकमलों से बैनर का विमोचन किया गया।
इस दौरान शाइना एन.सी. ने तेयुप दक्षिण मुंबई के सामाजिक और मानव सेवा से जुड़े कार्यों की सराहना की। उन्होंने आमजन से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे पुनीत माध्यम है। इस तरह के आयोजनों से समाज में सेवा, समर्पण और जन-जागरूकता की भावना मजबूत होती है।
दर्शन डागलिया ने बताया कि इस दौरान तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे:
- सुमीत सुराणा (अध्यक्ष)
- श्रेयांस मुनोत (मंत्री)
- पूरण चपलोत (उपाध्यक्ष)
- मिखिल डागलिया (सहमंत्री)
- निखिल जैन (MBDD प्रभारी)
जन-जागरूकता अभियान शुरू
तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई द्वारा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से MBDD के तहत लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। आगामी मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए परिषद की ओर से दक्षिण मुंबई क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।




